जल्द खुलेगा बेडिय़ों में जकड़ा भागसू कल्चरल सेंटर

वर्षों से पहले बने सेंटर अब तक नहीं हो सका इस्तेमाल
एडीबी फंड से हुआ था निर्मित, अब की जा रही रनोवेशन
अब आय का साधन बनेगा सेंटर, प्रयास तेज
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में निर्मित भागसू कल्चरल सेंटर की बेडिय़ां अब जल्द खुलने की आस जगी है। वर्षों पहले बने इस कन्वेंशन सेंटर को अभी तक इस्तेमाल में नहीं लाया जा सका है। एडीबी फंड से निर्मित इस भवन का प्रयोग न होने के चलते अब इसकी रेनोवेशन की जरूरत आन पड़ी है। अब जबकि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय भी धर्मशाला आ चुका है, ऐसे में इस आलीशान भवन को आय का जरिया बनाने को लेकर प्रयास तेज होने लगे हैं। यह भागसू कल्चरल सेंटर मैक्लोडगंज स्थित क्लब हाउस के साथ बना है, लेकिन निर्माण से लेकर अभी तक इसे इस्तेमाल ही नहीं किया जा सका और इसके प्रवेश द्वार पर बेडिय़ों में लटका ताला, पर्यटन विकास को धत्ता बता रहा है। जानकारों की मानें तो पर्यटन विकास की बात तो कही जा रही है, लेकिन निगम की ऐसी आलीशान संपत्तियों का दोहन नहीं हो पा रहा है। यदि निगम ऐसी संपत्तियों की ओर ध्यान दे तो यह संपत्तियां निगम की आय में बढ़ोतरी का अच्छा माध्यम बन सकती हैं।

संपत्तियों का होगा निरीक्षण

एचपीटीडीसी के अधिकारियों की मानें तो निगम की जो संपत्तियां हैं, उनका निरीक्षण किया जाएगा। यही नहीं इन संपत्तियों के बेहतर उपयोग की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। शादी व अन्य समारोह इन संपत्तियों में किए जा सकते हैं।

मैक्लोडगंज में निर्मित भागसू कल्चरल सेंटर को मरम्मत की भी जरूरत है, कुछ पैसा आया था, जिससे मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही इस बारे रणनीति बनाई जाएगी, जिससे कि यह भागसू कल्चरल सेंटर निगम की आय का साधन बन सके, इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Untitled design 3

डा. राजीव कुमार, एमडी, एचपीडीसी

images
सुधीर शर्मा ने बारिश प्रभावितों को दी आर्थिक सहायता

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धर्मशाला के कई इलाकों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है...

WhatsApp Image 2025 07 31 at 14.17.30 1175e3b5
कांगड़ा के लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया हुए शहीद

लद्दाख की गलवान घाटी में हुआ भूस्खलन भूस्खलन की चपेट में आया सेना का वाहन...

2
"एचपीयू बीए परिणाम में धर्मशाला कॉलेज की तीन बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन"

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा घोषित बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा....

WhatsApp Image 2025 07 31 at 08.57.43 c5d2ca2b 1
"मोहरी गांव की साक्षी जरयाल ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया"

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा हाल ही में घोषित बीए तृतीय वर्ष के परिणाम में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला....

save
"चुराह में भारी बरसात का कहर, तस्वीरें कर रहीं विचलित

चम्बा (हिमाचल प्रदेश) चम्बा जिला में हो रही बारिश की वजह से जन जीवन प्रभावित हो रहा है...

WhatsApp Image 2025 07 30 at 11.45.11 ccb00f2a 1
डिजी मित्रा इंडिया की ख़बर का बड़ा असर

अब NHPC करेगी भरमौर नेशनल हाइवे की मरम्मत बग्गा बांध से लेकर रुंगडी नाले तक करेगी मरम्मत...

  
thakur 1693752050

दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पी.चिदंबरम का बयान पर कहा,.........

Nielit DLC Courses
Nielit DLC Courses
O Level Course Detail
Coffee: Freshness or Stress
6 Benefits of Eating Mango
demo gk page web story O level course detail